बिलासपुर | मसीही कब्रिस्तान में चर्च ऑफ क्राइस्ट मिशन इन इंडिया के निर्वाचित प्राचीन समिति की पहल से कुदुदंड कब्रिस्तान में सड़क, लाइट व पानी के लिए महापौर किशोर राय ने भूमि पूजन किया। चर्च के सचिव ने बताया कि यहां 20 फीट सड़क, रोड लाइट और पानी की व्यवस्था होनी है। इस दौरान संस्था के सचिव वीरेंद्र साय कुजूर, आदित्य राय, निर्वाचित प्राचीन समिति के अध्यक्ष रतनलाल, सचिव राजकुमार मसीह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, हीराधर, वीरेंद्र मसीह, विनीत मसीह, संजय हीराधर सहित अन्य उपस्थित थे।