बिलासपुर | पान ठेला से किसी ने 5-6 हजार रुपए व मोबाइल पार कर दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। मंगला निवासी राकेश कश्यप पाल कश्यप की आजाद चौक में पान मसाला की दुकान है। शुक्रवार की रात 11 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। देर रात चोरों ने दुकान का कुंदा उखाड़कर गल्ले से 5-6 हजार रुपए व मोबाइल पार कर दिया। सुबह 5 बजे राकेश के मोहल्ले के रमन व उसके साथी ने आकर बताया तो वह दुकान गया। उसने थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।