पत्रकारिता में करियर बनाना है तो जिज्ञासा होना सबसे ज्यादा जरूरी है। पत्रकार बनने के लिये आस-पास में क्या हो रहा है इस पर नजर रखना सबसे जरूरी है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरियर की जानकारी छात्रों को दी गई। इसमें उनको बताया गया कि पत्रकारिता प्रोफेशन से ज्यादा एक पैशन है। बच्चों को बताया कि खबर हर जगह मौजूद है, बस उसे पहचानना आना चाहिए। जो खबर को पहचान गया, बस वही पत्रकारिता कर सकता है। आप अपने आस-पास की घटनाओं पर नजर रखते हैं तो समझिए कि आप में पत्रकार बनने के गुण हैं।
11वीं और 12वीं के छात्र अपना भविष्य सही बना सकें, इसके लिए कलेक्टर दयानंद ने कॅरियर मार्गदर्शन शिविर की शुरुआत की है। इसमें 4 ब्लॉक के 600 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को छात्रों को पत्रकारिता के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्रों को कानन पेंडारी का भ्रमण कराया गया। वहीं शाम को छात्रों को स्टोरी राइटिंग एंड टेलिंग का प्रशिक्षण योगेश पाण्डेय, बलून क्राफ्ट आर्ट का रमाकांत सोनी, एंकरिंग का संज्ञा टंडन, कार्टून स्केचिंग का रितेश दुबे, रचनात्मक वादन का संजय बघेल, जनगीत, विज्ञान गीत का रफीक, थियेट्रिकल मेकअप का अरुण भांगे ने प्रशिक्षण दिया।
कॅरियर की टिप्स देने के बाद छात्रों को कानन पेंडारी का भ्रमण कराया गया।