पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • प्लॉस्टिक नहीं, कपड़े व कागज के बैग का करें उपयोग: सामंत

प्लॉस्टिक नहीं, कपड़े व कागज के बैग का करें उपयोग: सामंत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने घर के आस-पास स्वच्छता रखने शपथ दिलाई गई।

सिटी रिपोर्टर | बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हो गया। यह 31 मई तक चलेगा। इस दौरान सार्वजनिक स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति लोगों को प्रेरित किया जाएगा। पखवाड़े के शुभारंभ पर नवाडीह चौक में स्थानीय लोगों और व्यापारियों को समूह प्रबंधक सीपत असीम कुमार सामंत द्वारा स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व सुबह चौक की सफाई भी की गई। सामंत ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयं की स्वच्छता के साथ ही हमें अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है। प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़े या कागज से बने बैग का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी अपने नगर व संयंत्र परिसर के साथ ही आसपास के ग्रामों को भी स्वच्छ बनाने में हरसंभव मदद प्रदान करेगा। इस अवसर पर एनटीपीसी के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...