रमजान के जुमा पर सद्भाव की दुआ, मस्जिद में रोजा इफ्तार
बिलासपुर | पवित्र रमजान-उल-मुबारक माह के जुमा पर मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पूरी शिद्दत और अकीदत के साथ रोजा रखा। नमाजियों ने खुदा से सभी पर अपनी रहमत व बरकत बरसाने के साथ ही शांति व सद्भाव बरकरार रखने के लिए लिए दुआ मांगी। शहर के मस्जिदों में बड़ी तादात में लोग नमाज अदा करने पहुंचे। शनिवार की शाम जूना बिलासपुर सुन्नी मस्जिद में रोजा इफ्तार किया गया। इसमें बच्चे भी रोज रख रहे हैं।