बिलासपुर |छत्तीसगढ़ श्री वैष्णव महासभा जिला इकाई बिलासपुर की मासिक बैठक 20 मई को रखी गई है। बैठक दोपहर 3 बजे श्रीराम रेसीडेंसी मंगला स्थित शकुंतला वैष्णव के निवास पर होगा। जिला सचिव गोविंद वैष्णव ने बताया कि बैठक में सामाजिक एकजुटता, विकास कार्य और आगे की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।