पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिपाहियों पर हमला करने वाले से ब्राउन शुगर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकरापारा में सिपाही पर जानलेवा हमला कर भाग निकलने वाला आरोपी शनिवार को शहर में ब्राउन शुगर व चरस बेचते पकड़ा गया। उसके पास से 750 मिली ब्राउन शुगर व 6 ग्राम चरस बरामद की गई। इन्हें वह मध्यप्रदेश के जबलपुर से लेकर बेचने आया था। सिटी कोतवाली पुलिस को शनिवार की शाम को सूचना मिली कि एक युवक बाइक में घूमकर ब्राउन शुगर व चरस बेच रहा है। पुलिस ने शाम को घेराबंदी कर उसे टिकरापारा केसरी पाइप के पास पकड़ लिया। पकड़ा गया तस्कर सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाला अभिषेक खटिक निकला। वह 9 मई से फरार था। सिटी कोतवाली थाने में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसकी जेब से 750 मिली ग्राम ब्राउन शुगर व 6 ग्राम चरस बरामद किया। दोनों की कीमत करीब 90 हजार रुपए है। इन्हें वह जबलपुर से लेकर आया था। 9 अप्रैल की रात को टिकरापारा में गश्त पर निकले कांस्टेबल दीपक उपाध्याय पर धारदार हथियार से हमला करने के बाद वह जबलपुर भाग निकला था। उसका साथी प्रेम खटिक को पुलिस ने उसी रात गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अभिषेक जबलपुर में अपने किसी रिश्तेदारों के यहां ठहरा था। इसी दौरान वह ब्राउन शुगर व चरस बेचने लगा। इन्हें वह बिलासपुर में भी लाकर खपाता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 22,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार ब्राउन शुगर एक लाख रुपए में एक ग्राम आता है। जब्त चरस करीब 15 हजार रुपए का है। इससे पहले भी पुलिस चकरभाठा से चरस जब्त कर चुकी है।

खबरें और भी हैं...