बिल्हा| भृगुऋषि गौशाला के तत्वावधान में गौ वंश की रक्षा
बिल्हा| भृगुऋषि गौशाला के तत्वावधान में गौ वंश की रक्षा संरक्षण संवर्धन गौ हिताय, जन हिताय, राष्ट्र हिताय के लिए श्री सुरेभ्यै नमः मंत्र का अनुष्ठान कर रविवार को समापन किया गया। इस दौरान सभी ने गौ रक्षा का संकल्प लिया। काली धाम पोंडी में कार्यक्रम के समापन पर हरदीकला सरपंच प्रतिनिधि मनोज कौशिक, गौशाला संचालक रघुनाथ प्रसाद वर्मा, सदस्य डाक्टर सुरेश सिंह, करन कुमार पाल, रुपा वर्मा, मंजू देवी वर्मा, संतोष कुमार, कौशिक, प्रफुल्ल कौशिक, त्रिलोकी कौशिक, हरिशंकर कौशिक, संजय पटेल, समेश पटेल, हेमपाल आदि लोग उपस्थित थे।