पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीना : पानी की टंकी में सफाई करते समय पाइप में फंसा मजदूर, मौत

बीना : पानी की टंकी में सफाई करते समय पाइप में फंसा मजदूर, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवे पश्चिमी काॅलोनी की टंकी की सफाई करते समय मजदूर अमित पिता रामप्रसाद अहिरवार निवासी गनेश वार्ड की पाइप में फंसने से मौत हो गई है। वह 27 साल का था। खबर पर डायल 100, रेलवे मेडिकल एवं 108 वाहन सहित रेलवे के अधिकारी पहुुंचे और उसे निकालकर अस्पताल लाए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मजदूर अमित के साथी अजय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे शुभम, सौरभ, अमित एवं अन्य मजदूर पानी की टंकी की सफाई करने के लिए उसमें उतरे थे। कुछ समय बाद रेल अफसर आए और बोले 2 घंटे में टंकी को साफ करना है। अमित ने 4 फीट गहराई में जाकर वेस्टेज पानी को निकालने के लिए पाइप में लगी गिल्ली को हटा दिया।

गिल्ली हटाते ही पानी का तेज बहाव होने लगा जिसमें अमित बहकर पाइप में फंस गया। यह देखते ही उसे अन्य साथियों निकालने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव होने के कारण निकाला नहीं जा सका। अजय ने बताया कि ठेकेदार देशीभाऊ ने 220 रुपए दिन की मजदूरी पर 8 लड़के काम पर रखे थे। इसके अलावा एक इंजीनियर भी था। उसने बताया कि ठेकेदार ने सुरक्षा का सामान नहीं दिया था। केवल 4 बाॅल्टी, 5 तार के ब्रुश एवं एक नसेनी दी थी।

दो घंटे तक चला रेस्क्यू

ऑपरेशन

खबर लगते ही एडीईएन स्वप्निल चौरसिया, आईओडब्ल्यू पश्चिम पंकज कुमार सहित रेलवे के अन्य विभागों के अफसर व कर्मचारी पहुंचे। टंकी से पानी खत्म होने के बाद कुछ कर्मचारी अंदर घुसे और उसे निकालने का प्रयास किया। बढ़ी मशक्कत करने के 2 घंटे बाद निकालकर उसे नीचे लेकर आए लेकिन अस्पताल में डांक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में मौके पर मौजूद आईओडब्ल्यू से भास्कर ने कुछ सवाल किए लेकिन वे बिना जवाब दिए चले गए।

खबरें और भी हैं...