पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीना में 36 घंटे अंधेरे में डूबा रहा आरपीएफ थाना, बंदीगृह में घुसा सांप, 12 घंटे रही अफरा तफरी

बीना में 36 घंटे अंधेरे में डूबा रहा आरपीएफ थाना, बंदीगृह में घुसा सांप, 12 घंटे रही अफरा तफरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना | रेलवे स्टेशन स्थित अंधेरे में डूबे आरपीएफ थाना के बंदीगृह में देर रात करीब सबा 12 बजे सांप घुस गया जिससे थाने में हड़कम मच गया। गर्मी एवं सांप के कारण आरपीएफ द्वारा पूछताछ के लिए पकड़े गए कुछ लोगों से तत्काल पूछताछ करने के बाद उन्हे छोड़ दिया गया। वहीं धुंआ करके सांप को बाहर निकाला गया फिर कहीं जाकर लोगों की जान में जान आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को चली आंधी के बाद रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ थाना की लाइट गुल थी। थाना में कुछ टार्च की रौशनी के अलावा अंधेरा पसरा हुआ था इसी दौरान एक चार फिट लंबा सांप बंदीगृह में घुस गया यह तो हुआ कि बंदीगृह में कोई नही था बर्ना बडा हादसा हो सकता था। सांप को आरपीएफ के द्वारा रेलवे क्षेत्र में आवारा हालत में घूम रहे दो युवकों को पूछताछ के लिए पकडा था जो बरामदे में बैठे थे। उन्होंने सांप को बंदीगृह में जाते देख लिया और स्टॉफ को बताया।

खबरें और भी हैं...