पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोशल मीडिया पर युवती को दोस्त बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर युवती को दोस्त बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना| आठ माह पहले सोशल मीडिया पर शहर की एक युवती को लुधियाना निवासी युवक ने पहले दोस्त बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला किया और उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर बीना लाया गया। जिससे पूछताछ करने के बाद उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि नई बस्ती क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती की आठ माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से लुधियाना पंजाब निवासी विशाल वाधवान उम्र 23 वर्ष से आठ माह पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद दोनों आपस में चैटिंग और मुलाकात होने लगी। कुछ माह बाद लड़की को लगा कि वह उसके साथ धोखाधड़ी कर सकता है तो उसने उससे बातचीत करना बंद कर दिया। जिस बात से युवक ने युवती के नाम से दो फर्जी आईडी बनाकर उससे भद्दे कमेंट्स और पुरानी फोटो अपलोड कर उसको बदनाम करना शुरू कर दिया था।

खबरें और भी हैं...