पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कच्चे मकान में लगी आग 24 घंटे तक जलती रही

कच्चे मकान में लगी आग 24 घंटे तक जलती रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीना | कुरवाई रोड स्थित ग्राम रामपुर में शनिवार की शाम 5.30 बजे छोटेलाल अहिरवार के कच्चे मकान में आग लग गई। जो दूसरे दिन रविवार शाम तक चलती रही। छोटेलाल ने नपा कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उसने कहा सूचना के बाद नपा से फायर लॉरी 8 बजे के कुछ मिनट पहले आई थी जिनके कर्मियों ने थोड़ी सी आग बुझाई और यह कहते हुए वापस चले गए कि 8 बज गए है हमारी डयूटी खत्म हो गई है। इसके बाद दूसरी फायर लॉरी आई जिसमें पानी कम था वह भी बिना आग बुझाए चली गई जिस कारण मकान में दूसरे दिन भी अाग जलती रही। छोटेलाल ने बताया कि आग से गृहस्थी खाक हो गई है। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल की बेटी की शादी है शादी के लिए रखा सामान भी जल गया।

खबरें और भी हैं...