कटने जा रहे मवेशियों को छुड़ाकर गौशाला भेजा, ड्राइवर गिरफ्तार
शाहगढ़ | क़त्लखाने जा रहे बीस मवेशियों को ट्रक एवं चालक सहित पकड़कर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पकड़े गए मवेशियों को गौशाला के सुपुर्द किया। जानकारी के अनुसार डायल 100 को सूचना मिली कि ट्रक में मवेशी जा रहे हैं। टीआई कृपाल मार्को ने टीकमगढ़ की ओर आ रहे दस चक्का ट्रक क्रमांक यूपी 62टी 5749 को पकड़कर चालक नजीर खां से पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसमें ठूंस-ठंूस कर भरी गईं भैंसों को जब्त किया।
बालक को पत्थर मारा, घायल
देवरी | गांव में इमली खाने के लिए गया सात वर्षीय महेंद्र पिता महेश अहिरवार घायल हो गया। उसे गांव के ही व्यक्ति नीलेश 33 वर्ष निवासी बीना बारहा ने आकर पत्थर मार दिया जिससे महेंद्र घायल हो गया। महेंद्र को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई जहां पुलिस ने आरोपी नीलेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।