बीना| कंजिया चौकी अंतर्गत ग्राम जुगपुरा एवं छायनकाक्षी के बीच जंगल में पेड़ से लटकी हुई संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश का शनिवार की सुबह शासकीय अस्पताल में पीएम किया गया। पुलिस मौत का कारण अभी भी अज्ञात बता रही है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान एवं डाक्टर की रिर्पोट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे ग्राम उमरिया निवासी चार्ली राजा पिता बलराम सिंह यादव उम्र 26 वर्ष की लाश जुगपुरा एवं छायनकाक्षी के बीच जंगल में छेवले के पेड़ से लटकी हुई मिली थी।