पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण सुरक्षा के लिए शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

पर्यावरण सुरक्षा के लिए शिविर लगाकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृगवास| क्षेत्र में खटकिया- कुंभराज- मृगवास, बटावदा वाया बीनागंज होकर सड़क बना रही बंसल ठेका कंपनी द्वारा सड़क सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा के लिए शिविर लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। ठेका कंपनी ने पर्यावरण स्वस्थ अधिकारी त्रिलोचन शिवहरे व मृगवास चौकी प्रभारी चंद्रप्रकाश दीक्षित ने ग्रामीणों को जानकारी दी। इसमें उन्हें बताया कि हादसों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। इसमें उन्होंने बिगड़ी पर्यावरण की स्थिति पर चिंता जताते हुए वायु, जल और ध्वनि से होने वाले प्रदूषण के कारण और प्रकार बताते हुए यह मानस शरीर के लिए किस तरह से नुकसान पहुंचाते हैं इस पर भी विस्तार से जानकारी दी। इसमें प्रदूषण नियंत्रण के उपाय बताते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधरोपण कर उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षित करने की बात कही। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...