पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल एप से हल होंगी स्वच्छता की शिकायतें

मोबाइल एप से हल होंगी स्वच्छता की शिकायतें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीय क्षेत्र में कही भी सफाई नहीं होने पर अब लोग मोबाइल एप से भी शिकायत की सकेगी। इसके लिए नगर परिषद ने स्वच्छता एप बनाया है। दरअसल चांचौड़ा- बीनागंज नगर परिषद ने भारत स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता एप बनाया है। स्मार्टफोन यूजर गुगल के प्ले स्टोर से इसे अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके तहत नगरीय क्षेत्र के दोनों कस्बों चांचौड़ा व बीनागंज में कहीं भी स्वच्छता से लेकर कोई शिकायत है तो इस एप्लीकेशन जरिए नगर परिषद अधिकारियों को सूचना दी जा सकेगी। नगर परिषद द्वारा एप्लीकेशन के माध्यम से जानकारी और शिकायतों का तुरंत निराकरण किया जाएगा।

स्वच्छता एप्लिकेशन का हो रहा प्रचार : नप द्वारा स्वच्छता एप्लिकेशन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग इस स्वच्छता एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सके। चांचौड़ा बीनागंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीकृष्ण भोला सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल क्रांति की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। चांचौड़ा बीनागंज नगर परिषद का भी उसी दिशा में यह प्रयास है। लोगों को साफ सफाई को लेकर कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वह इस एप्लीकेशन के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे।

पहल

नप ने डिजिटल इंडिया के तहत स्वच्छ भारत अभियान के लिए शुरू की स्वच्छता एप

यह शिकायतें स्वच्छता एप पर हो सकेंगी

स्वच्छता एप पर जो शिकायतें की जा सकेगी उनमें कहीं कोई पशु मृत पड़ा है उसकी शिकायत की जा सकेगी। साथ ही डस्टबिन साफ नहीं हुए हैं या कचरा गाड़ी समय पर नहीं पहुंच रही है। झाड़ू नहीं लग रहा है। सार्वजनिक सुविधा घरों में पानी या बिजली नहीं है तो इसकी भी शिकायतें एप्लीकेशन के जरिए की जा सकेंगी। स्वच्छता एप्लिकेशन पर अकाउंट बनाने के लिए लोगों को अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपना वार्ड नंबर अंकित करना होगा। यह सभी जानकारियां अंकित करने के बाद स्वच्छता एप में पंजीयन होने पर लोग स्वच्छता संबंधित सभी शिकायतें इस एप से कर सकेंगे। इस एप्लीकेशन को बहुत आसानी से प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

शिकायत के अलावा सुझाव भी दे सकते हैं

एप्लीकेशन में सुझाव के लिए भी ऑप्शन है। कोई व्यक्ति अगर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए कोई सुझाव देना चाहता है तो वह उस एप्लीकेशन से अपने सुझाव दे सकता है। नगर परिषद द्वारा लोगों से आए सुझावों पर विशेष रूप से गौर किया जा रहा है। लोगों के सुझावों को लेकर भावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

खबरें और भी हैं...