पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नहीं निकले जुलूस,अंबेडकर पार्क में मनाई जयंती

नहीं निकले जुलूस,अंबेडकर पार्क में मनाई जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|राघौगढ़/ चांचौड़ा/ मधुसूदनगढ़/ आरोन/ जामनेर/ बमाेरी

भारत र| बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 127 वीं जयंती अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान देश के विभिन्न स्थानों पर हुई अप्रिय घटना का जिक्र करते हुए प्रशासन ने कस्बे में अंबेडकर जयंती चल समारोह नहीं निकालने का आदेश दिया था। जिसका पालन करते हुए एवं प्रशासन से प्राप्त समय सीमा तथा अन्य शर्तों अनुसार अंबेडकर पार्क बीनागंज में बाबा साहब की 127 वीं जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. फूसालाल ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में नारायण सिहं भील, हेमराज खरे, सुमित्राबाई पूर्व जनपद अध्यक्ष, मथुरालाल भील पूर्व सदस्य जिला. पंचायत, गणेशराम शिल्पकार, कन्हैयालाल, वीरेंद्र कुमार झाबा, हरिसिंह बुनकर, नेनकराम सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में अंबेडकर के जीवन एवं शिक्षा पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस अवसर पर मांगीलाल, मुरारीलाल, नारायणलाल, पांचूलाल, नारायण सिंह, हेमराज खरे, संजय खरे, गणेशराम, वीरेंद्र कुमार, हरिसिंह, देवेंद्र मीना, महेश गोयल, बालकिशन, नंदराम, डॉ. फूसालाल ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में सहयोग बद्रीलाल, बापूलाल, सोनू , संजय, गोलू, अभि का रहा। कार्यक्रम का संचालन नंदराम ने किया। आभार नरेंद्र जकेले ने माना।

दलित बस्ती में भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंती

राघौगढ़| संविधान के निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की जयंती भाजपा राघौगढ़ मंडल द्वारा दलित बस्ती वार्ड 1 में बड़ी मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव नयन शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहाकि बाबा साहब ने देश के सर्वोच्च संविधान का गठन ऐसे समय में किया। जब देश अंग्रेजों से मुक्त हुआ था और देश के पास कोई संविधान नहीं था। जिसके कारण आज भी पूरे देश में बाबा साहब को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कार्यक्रम को पवन जैन, अनिमेष भार्गव, हरिप्रसाद बुनकर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजीव नयन शर्मा, पवन जैन, महामंत्री राजेंद्र वास्त्री, गिरधारी सोनी, बलवीर सिंह सोलंकी, रामप्रसाद बाल्मीकि, बंटी धाकड़ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र वास्त्री ने किया।

ग्रामसभा का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायत बिलोनिया में अंबेडकर जयंती पर ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच राजवीर सिंह जाट, पंचायत सचिव अमर सिंह कुशवाहा, रोजगार सहायक वरुण जाट एवं सभी ग्रामवासी बिलोनिया उपस्थित हुए। विशेष ग्रामसभा के आयोजन में शासन की योजनाओं का बारे में समझाया गया। इस मौके पर पटवारी विष्णु सिंह रघुवंशी द्वारा नामांतरण एवं अविवादित बंटवारा के बारे में जानकारी दी गई। आवेदकों से ग्रामसभा में आकर अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा गया।

जिले भर में अंबेडकर जयंती पर समाजजनों ने आयोजित किए कार्यक्रम, निकाला चल समारोह
वक्ताओं ने कहा-शोषित वंचित वर्ग की आवाज थे बाबा साहेब अंबेडकर
कुंभराज| भारतीय जनता पार्टी मंडल कुंभराज मैं मंडल अध्यक्ष माननीय श्री लक्ष्मण सिंह गुर्जर के नेतृत्व में भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार व न्यायविद भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर याद किया। वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कासट, वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाधर बिहानी, केश शिल्पी बोर्ड प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाराम बुनकर, भगवान काबरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष केदारमल साहू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजवीर राणा, जिला पंचायत सदस्य महावीर शर्मा, श्याम चौरसिया, रामहित बैरागी, महामंत्री बुंदेल सिंह लोधा ने तिलक अक्षत कर सभी का स्वागत किया आभार महामंत्री नीरज मालवीय ने माना।

अंबेडकर जयंती पर संविधान निर्माता को याद करते लोग।

अंबेडकर की तरह जीवन जीने का लिया संकल्प
जामनेर| कस्बे में शनिवार को अहिरवार समाज द्वारा बाबा साहब अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई गई। जिसमें समाज के लोगों ने उनके योगदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने उनकी तरह जीवन जीने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज सदस्य मौजूद रहे।

जातिवाद मिटाने के लिए किए आंदोलन
आरोन| आरोन में अहिरवार समाज की धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में समाजजनों ने उनके योगदान को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अंबेडकर एक जाने माने राजनेता व प्रख्यात विधिवेत्ता थे। उन्होंने देश में से छुआ छूत, जातिवाद को मिटाने के लिए बहुत से आंदोलन किए और अपना पूरा जीवन गरीबों, दलित व पिछड़ी जाति के हक के लिए इन्होंने कड़ी मेहनत की।

खबरें और भी हैं...