स्वास्थ्य शिविर लगाकर 169 ग्रामीणों का किया उपचार
शिविर में परीक्षण करते चिकित्सक।
भास्कर संवाददाता|चांचौड़ा
स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम बिजनीपुरा में बृहद स्वास्थ्य शिविर लगाकर 169 लोगों की जांच की। शिविर में जिसमें गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उपचार किया गया।
शिविर में एक गर्भवती का हीमोग्लोबिन 9 ग्राम पाए जाने पर उसे तुरंत आयरन सुक्रोज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज रेफर किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हरगोविंद शर्मा ने किया। इस दौरान एसडीएम नीरज शर्मा, तहसीलदार, सीईओ, बीआरसीसी, सीडीपीओ, सरपंच, सचिव, पटवारी, आरआई सहित विभागीय अमला उपस्थित रहा। बीएमओ डॉ. एचव्ही शर्मा ने बताया कि विशेष स्वास्थ्य शिविर में 3 अलग-अलग दल बनाकर जांच की गई। जिसमें डॉ. भारत सिंह बाथम, डॉ. रितुराज तोमर, डॉ. अमित जायसवाल की टीमें बनाकर गांव में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। मौके पर मरीजों की पैथोलॉजिकल जांच कराई गई और उपचार किया गया।