चांचौड़ा | बीनागंज व चांचौड़ा में एसबीआई की दो शाखाएं
चांचौड़ा | बीनागंज व चांचौड़ा में एसबीआई की दो शाखाएं संचालित है, जिनमें एक बीनागंज, दूसरी चांचौड़ा में हैं। कुछ सालों से बीनागंज में नई शाखा खुली है, जिससे पिछले कुछ महीनों से बैंक शाखाओं से ग्राहकों को परेशान किया जा रहा है। दोनों ही शाखाओं में नया स्टाफ आया है। उनके व्यवहार से ग्राहक व खाताधारक नाराज है। छोटी- छोटी बातों को लेकर बहस और विवाद की स्थिति बन रही है। अक्सर ही लिंक फैल होने की समस्या से कामकाज बंद रहता है। अप्रैल में सबसे ज्यादा रही। जिस दिन लिंक फैल होती है उस दिन बैंक का मेनगेट बंद कर अन्य काम भी नहीं करता है। बैंक कर्मचारियों के दुर्व्यवहार की लोग शिकायतें भी कर रहे हैं। डॉ. अमित कुमार, हितेश गोयल, प्रयास बुनकर, वीरेंद्र सिंह तोमर, निरंजन सोनी सहित अन्य ने बैंक के स्टाफ के व्यवहार और रवैए की वरिष्ठ अधिकारियों व सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की है। बैंक स्टाफ से परेशान होकर अभिभाषक संघ चांचौड़ा ने भी अपना खाता बंद कर दिया है।