पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रसंघ ने कहा कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारो प्रबंधन ने कहा कर रहे हैं दबाव की राजनीति

छात्रसंघ ने कहा-कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारो प्रबंधन ने कहा-कर रहे हैं दबाव की राजनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चांचौड़ा बीनागंज

चांचौड़ा बीनागंज बालक कॉलेज में हो रही अव्यवस्थाएं को लेकर छात्र परेशान हैं। वहीं छात्र संघ उपाध्यक्ष ने कॉलेज प्रबंधन पर अव्यवस्थाओं को लेकर कहा है कि छात्रों से शुल्क लेकर कॉलेज में व्यवस्थाओं मुहैया नहीं कराई जा रही हैं। वहीं प्रबंधन ने आरोपों को मिथ्या बताया है।

श्री मीणा ने बताया कि कॉलेज में क्लास रूम बंद रहते हैं, नियमित कक्षाएं नहीं लगती है। इसके अलावा भी महाविद्यालय में कई अव्यवस्थाएं हैं। कॉलेज में बना हुआ सुविधाघर जर्जर स्थिति में है, छात्राओं के लिए सुविधा घर नहीं है। महाविद्यालय का फर्श अनेक एक जगह से टूटा हुआ है, कॉलेज में पीने के पानी की भी अच्छी व्यवस्था नहीं है।

कॉलेज के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता का अभाव है। श्री मीणा ने आरोप लगाया कि शासकीय महाविद्यालय चांचौड़ा की वास्तविक स्थिति कॉलेज प्रबंधन द्वारा विकास शुल्क 25 रुपए, जनभागीदारी शुल्क 300, प्रायोगिक शुल्क 800 रुपए, शिक्षण शुल्क 360 रुपए प्रति छात्र लिया जा रहा है और सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। श्री मीणा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए गए हैं जिनमें महाविद्यालय में व्याप्त समस्याएं दर्शाई गई हैं।

अब विधायक को देंगे ज्ञापन, पूर्व में भी छात्र उठा चुके हैं समस्याओं को

कॉलेज में रस्सियों से बंद किए दरवाजे।

विधायक को सौंपेंगे ज्ञापन

श्री मीना ने कहा है कि महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन चांचौड़ा विधायक ममता मीना को सौंपा जाएगा। ज्ञापन में कॉलेज में नियमित कक्षाओं का ना लगना, शौचालय अव्यवस्था, खेल प्रशिक्षक एवं खेल सामग्री का अभाव, प्रयोगशाला उपकरणों का अभाव, दूषित वाटर कूलर, कंप्यूटर कक्ष के लिए प्रशिक्षक, छात्राओं के लिए कॉमन रूम सहित अन्य समस्याएं उठाई जाएंगी।

कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों से सिरे से खारिज किया

कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों से इनकार किया गया है, प्राचार्य डीके गौतम का कहना है कि शिक्षण सत्र समाप्ति की ओर है। परीक्षाएं चलने के कारण क्लासेस नहीं लग रही है। अन्य सुविधाओं के संबंध में महाविद्यालय को प्राप्त बजट के अनुसार राशि व्यय की गई है। श्री मीणा द्वारा लगाए गए आरोप मिथ्या है। श्री गौतम का कहना है कि दरअसल महाविद्यालय परिसर में छात्र संघ के पदाधिकारियों के नाम लिखवाएं जाने के लिए महाविद्यालय की ओर से दीपक मीणा को 2500 रुपए का चेक दिया गया था। परंतु बैंक शाखा बीनागंज के स्टाफ की लापरवाही की वजह से दीपक मीणा को 25000 रुपए का गलत भुगतान हो गया था, जिसे श्री मीणा ने लौटाया नहीं गया है। इस कारण महाविद्यालय को क्षति पहुंची है। अगर शीघ्र ही उक्त राशि की वसूली नहीं होती है तो महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...