पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार दे रही 24 घंटे बिजली गांवों तक सड़क बनाईं: सांसद नागर

भाजपा सरकार दे रही 24 घंटे बिजली गांवों तक सड़क बनाईं: सांसद नागर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान यात्रा के समापन पर मौजूद विधायक, सांसद एवं अन्य।

भास्कर संवाददाता|मधुसूदनगढ़

किसान सम्मान यात्रा का उकावद क्षेत्र के ग्राम शाहपुर मे सुंदरकांड, भजन संध्या के साथ समापन हुआ। मध्य रात्रि तक चले कार्यक्रम मे महिलाओं की संख्या बड़ी संख्या में रही। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर क्षेत्रीय विधायक ममता मीना, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, केश शिल्पी बोर्ड उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन कुंभराज जिला महामंत्री रंगलाल अहिरवार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

विधायक श्रीमती मीना ने कहा कि प्रदेश को पांचवीं बार कर्मण पुरस्कार आप लोगों की मेहनत से मिला है। जिसके लिए भाजपा सरकार ने किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से आप के सम्मान के लिए हमें भेजा है। एक समय बिजली का अभाव देखा है, भाजपा सरकार 10 घंटे खेती के लिए 24 घंटे घर में बिजली दे रही है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। कांग्रेसियों के शासन को कुशासन बताया एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सभी का आभार माना। इस अवसर पर बीनागंज मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि नाथू सिंह मीणा, श्याम बिहारी शर्मा, ओम बाली शर्मा, ब्रज नारायण मीणा, पुनीत सोडानी, प्रभुलाल भगत, प्रकाश साहू, महेश शर्मा, घनश्याम पटेल, रघुवीर सिंह आशा खेड़ी, भारत सिंह, बलवीर सिंह मीणा, रामसेवक मीणा, दीपक मीणा, रामसेवक बाबूजी सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...