पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाकलदेव मंदिर का दान पात्र खोला

खाकलदेव मंदिर का दान-पात्र खोला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनोता | कस्बे के खाकल देव मन्दिर का भण्डार देव नारायण कमेटी के अध्यक्ष गजराज सिंह शक्तावत की उपस्थिति में खोला गया। कमेटी सचिव अनिल भारद्वाज ने बताया कि भंडार से 1 लाख 28 हजार 519 रुपए प्राप्त हुए। धर्मशाला से 41 हजार रुपए व 240 ग्राम चांदी के आभूषण प्राप्त हुए। देव नारायण कमेटी को पहली बार दान पात्र से इतनी बड़ी राशि प्राप्त हुई है। कोषाध्यक्ष जसवंतकुमार डोसी ने बताया की धर्मशाला परिसर में चल रहे निर्माण कार्यो पर चर्चा की गई। धर्मशाला में कमेटी कार्यालय खोलने का निर्णय भी लिया गया। राशि गणना के दौरान हिम्मतसिंह शक्तावत, लालसिंह, जमनालाल सोनी सहित कमेटी सदस्य व ग्रामवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...