सिर्री | सिर्री के खेल मैदान में बने भवन का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखे जिम के उपकरणों को चोरी कर ले गए। चोरी सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुई है। सरपंच ने बताया कि डेढ़ लाख के उपकरण गायब हैं। घटना की रिपोर्ट बिरेझर पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है।
सुरेंद्र ग्रामीण साहू समाज के अध्यक्ष बने
सिर्री | ग्राम संकरी में ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारियों का चुनाव गत दिवस हुआ। इसमें सुरेंद्र कुमार साहू अध्यक्ष, खूबलाल साहू सचिव, डॉ. हुकुमचंद साहू उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष चुने गए।