सफाई अभियान चलाया, जोहड़ से मिट्टी निकाली
बीरमाना| ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरपंच संतोष जालप ने बुधवार को गांव में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत गांव के जोहड़ से मिट्टी व झाडियां हटाई। भौमियाजी के मंदिर परिसर, कुओं की व पंचायत घर तक सफाई की गई। अभियान में पंचों व ग्रामीणों ने भाग लिया। सफाई अभियान में ग्राम सचिव अखिलेष पाठक, पंच ओमप्रकाश नाथ, भंवरलाल टाक, कुशम भार्गव, गुड्डी देवी, मदन जालप, मनीराम, चंदू गेदर, हीरालाल टाक, सुल्तान, रामू गेदर व पवन गेदर ने सहयोग किया।