पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • युवा मोर्चा ने किया हितग्राहियों का सम्मान

युवा मोर्चा ने किया हितग्राहियों का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरमावल | भाजयुमो द्वारा बिरमावल में सोमवार को चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम का ग्राम पंचायत भवन पर आयोजन किया गया। मोर्चा सदस्यों ने शासन की योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का सम्मान किया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मथुरालाल डामर शामिल हुए। विधायक डामर ने ग्रामीणों को मध्यप्रदेश व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन सतीश अग्रवाल ने किया। सरपंच कन्हैयालाल मालवीय, बाबूलाल पांचाल, नीतेश जोशी, सुनील पाटीदार, जवाहरलाल पाटीदार, यशवंत गिरी, गल्ला खराड़ी आदि उपस्थित थे। संचालन मालवीय ने किया। आभार पुखराज पीपाड़ा ने माना।

खबरें और भी हैं...