पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ‘मोक्ष के लिए धन नहीं धर्म आता है काम’

‘मोक्ष के लिए धन नहीं धर्म आता है काम’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरमावल | पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बिरमावल स्थित इमली वाले हनुमान मंदिर परिसर में 14 से 20 मई के बीच भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गांव के अंबाराम दयाराम चौधरी द्वारा आयोजित भागवत कथा का पं. गोपाल शुक्ल उंटवास वाले द्वारा श्रवण कराया जा रहा है। बुधवार को कथा के दौरान आचार्य शुक्ल ने कहा कि व्यक्ति धन में अधिक सुख मानता है और उसे ही अर्जित करने में अधिक समय देता है। धर्म के लिए समय नहीं निकालता, जबकि मोक्ष प्राप्ति के लिए धन नहीं धर्म ही काम आता है। 20 मई को पूर्णाहुति के साथ ही यहां भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...