बिरनी के वृंदा गांव में सेनेटरी नैपकिन पैड बना रही किरण कुमारी के यहां शुक्रवार को सरिया के चिकित्सक डॉ राजेश कुमार पहुंचे। पैड का निरीक्षण किया। जहां डॉ राजेश ने पैड निर्माण कर रही महिलाओं से पैड बनाने की विधि में कई बिन्दुओं में जानकारी ली। इस संबंध में दीपक शर्मा ने कहा कि किरण कुमारी ने इस तरह के कार्यों में आगे आकर न सिर्फ अपने गांव का नाम रौशन किया हैं बल्कि पूरे समाज को जागृत करने का काम किया हैं। अब जरूरत हैं इसे वृहद रूप से संचालित करने का। इस बाबत उन्होंने दो पंचायत को गोद लेने की घोषणा भी की है जिसे वे स्वयं के खर्चे से महिलाओं के बीच वितरण करेंगे।