बिरनी | बिरनी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चानो में शनिवार को कपिलो पंचायत की मुखिया इंदु देवी ने छात्रों के बीच सरकार द्वारा दिया जा रहा पोशाक का वितरण किया। मौके पर मुखिया के अलावा प्रधानाचार्य अनंत कुमार राय भी मौजूद थे। वहीं शिक्षकों से आग्रह किया कि बच्चों को मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें ताकि बच्चे पढ़ लिखकर स्कूल का नाम रोशन करें। मौके पर पोशाक वितरण कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मुकेश कुमार यादव, चंदन कुमार, स्वयंसेवी राजेश मोदी सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद थे।