द्वारपहरी | बिरनी अंचल क्षेत्र के पडरमनियां पंचायत के मध्य विद्यालय बासोडीह में अध्ययनरत 155 छात्र-छात्राओं के बीच शनिवार को संकुल साधन सेवी दामोदर कुशवाहा की उपस्थिति में मुखिया कैलाश प्रसाद मंडल ने पोशाक का वितरण किया। मौके पर मुखिया मंडल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, इसलिए विद्यालय की नियमित साफ-सफाई आवश्यक है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ विद्यालय पहुंचे। इसके लिए शिक्षकों को भी सजग रहने की आवश्यकता है। राज्य सरकार के मानव संसाधन विभाग की ओर से राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव, घर के बच्चों को शिक्षित करने के लिए ही हर विद्यालय में गांव के ही बेटे को शिक्षक बना कर देश के कल के भविष्य को संवारने की जिम्मेवारी दी गई।