बैंकर्स समिति की बैठक में योजना के प्रचार के लिए पोस्टर लगाने का निर्णय
बिरनी प्रखंड बीडीओ कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ संदीप मधेशिया की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें एलडीएम, बीएओ, सांसद सह प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, बीस सूत्री उपाध्यक्ष तुलसी प्रसाद यादव, शाखा प्रबंधक यूबीआई बिरनी, द्वारपहरी, बरहमसिया मोड़, कपिलो, भरकट्टा बाजार एवं बीपीएम जेएसएलपीएस उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ ने सभी शाखा प्रबंधक को निर्देश दिया कि प्रति पंचायत सौ-सौ केसीसी ऋण का वितरण किया जाए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अधिक से अधिक युवकों को ऋण उपलब्ध कराया जाए ताकि यहां के युवक रोजगार कर परिवार चला सके और वे पलायन नहीं करेंगे। दोनों प्रधानमंत्री बीमा योजना में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात बीडीओ ने कही। उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को योजना के प्रचार-प्रसार के लिए संबंधित बैंक शाखा में बैनर और पोस्टर लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी तरह के पेंशन योजनाओं में आधार लिंक करने की बात कही गई।
बैंकर्स कमेटी की बैठक करते बीडीओ।