बिरनी | बिरनी के चानो गांव में रविवार को जिप सदस्य किरण कुमारी ने 11 लाख की लागत से बनने वाले शौचालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुषों व ग्रामीणों की मौजूदगी हुई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते जिप सदस्य ने कहा कि चुनाव लड़ा कर सिर्फ नाम का जनप्रतिनिधि रख दिया है। बावजूद जिस भी तरीके का फंड प्राप्त हो रहा है ग्रामीण क्षेत्र में जमीन पर उतार रहे हैं। कहा शौचालय का उपयोग महिलाएं जरूर करें। उन्होंने संवेदक से शौचालय निर्माण में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया। कहा कि यह शौचालय यहां के महिलाओं के लिए इज्जत का घर होगा। इसलिए गुणवत्तापूर्ण इसका निर्माण हो। मौके पर पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि संतोष कुमार, संवेदक त्रिवेदी, टेकनारायण सिंह, केदार साव, भोला सिंह, सुभाष यादव सहित अधिकाधिक संख्या में महिलाएं व पुरुषों की मौजूदगी हुई।
चित्र परिचय: 20 जीआरडी 26 सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास करती जिप सदस्य।