पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कायराना हरकत पर विहिप व बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का झंडा

कायराना हरकत पर विहिप व बजरंग दल ने जलाया पाकिस्तान का झंडा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल बिरनी की ओर से प्रखंड मुख्यालय बिरनी के समक्ष रविवार को सीजफायर का उल्लंघन के खिलाफ और बार्डर पर शहीद बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय की हत्या के विरोध में पाकिस्तानी ध्वज को जलाया गया। झंडा जलाने के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान सपोर्टर हाय-हाय, महबूबा मुफ्ती हाय-हाय, मोदी सरकार होश में आओ, राजनाथ सिंह होश में आयो, सीताराम उपाध्याय अमर रहे इत्यादि नारों से पूरा प्रखंड मुख्यालय गूंज उठा। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब आतंकवादियों का कोई धर्म हीं नहीं होता तो रमजान के अवसर पर आतंकवादियों की कार्रवाई पर क्यों रोक लगाया गया। जवानों को पावर दिया जाए आतंकवादियों को मारने की कार्रवाई को जारी रखा जाए। मौके पर प्रखंड संयोजक रोहित पांडेय, सहसंयोजक निरंजन वर्मा, मनोज वर्मा, विहिप प्रखंड अध्यक्ष दिनेश वर्मा, गो रक्षा प्रमुख पवन कुमार, मीडिया प्रभारी सदानंद वर्णवाल, भरकट्टा बजरंग दल संयोजक गौतम सिंह, महामंत्री जीतेंद्र, छोटी सिंह, अजय पंडित, रवींद्र वर्णवाल, राजदेव पंडित, प्रवीण कुमार, ललन पंडित, प्रिंस कुमार, विनय पंडित, प्रमोद कुमार, कुलदीप चौधरी, सुनील सोनी, रंजीत कुमार, रामाशंकर पांडेय, संतोष कुमार, बबलू मोदी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...