पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जाना सेनेटरी पैड बनाने का तरीका

विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जाना सेनेटरी पैड बनाने का तरीका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल बिरनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बिरनी के बृंदा गांव में सेनेटरी पैड निर्माण कर रही महिलाओं से मिल कर उसके निर्माण आदि के बारे में जानकारी ली। इस बाबत बजरंग दल के सहसंयोजक निरंजन कुमार ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए पैड बहुत जरूरी है। गांव और मोहल्लों की महिलाओं को जानकारी देकर खरीदारी करवाऊंगा। वहीं बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने दो-दो पीस सेनेट्री नेपकिन पैड की खरीदारी भी की। मौके पर विहिप अध्यक्ष दिनेश वर्मा, बजरंग दल प्रखंड संयोजक रोहित पांडेय सह संयोजक मनोज वर्मा, सह संयोजक निरंजन वर्मा, प्रखंड गो रक्षा प्रमुख पवन कुमार, मीडिया प्रभारी सदानंद बर्णवाल, गौतम सिंह, जीतेंद्र सिंह, सुनील सोनी, परवीन कुमार, राजदेव पंडित, प्रिंस कुमार, विनय पंडित, प्रमोद कुमार, अजय पंडित, ललन पंडित, कुलदीप चौधरी, रणजीत कुमार, रामाशंकर पांडेय, रवींद्र बर्णवाल, संतोष कुमार, बबलू मोदी आदि थे।

सेनेटरी पैड का जायजा लेते विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...