पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में एक दूसरे की आंखों में झोंकी मिर्च, 10 घायल

जमीन विवाद में एक-दूसरे की आंखों में झोंकी मिर्च, 10 घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरनी के मनिहारी में रविवार रात जमीन विवाद को लेकर मारपीट में सात महिला समेत दस लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी में कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया। घायलों में एतवारी साव, कलिया देवी, राधिका देवी, नेमिया देवी, छकनी देवी, चमेली देवी, प्रयाग साव, मनोज साव, कुंती देवी समेत कई लोग शामिल हैं। दोनों पक्षों की ओर से बिरनी थाने को आवेदन देकर 27 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मिर्ची का पाउडर आंख में डाल कर लाठी-डंडे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। एक ओर जहां एतवारी साव ने बिरनी थाना में कांड संख्या 66/18 के तहत गांव के ही भुनेश्वर साव, मनोज साव, रूपाली साव, विकास साव, ढोकला साव, बैजनाथ साव, राधिका देवी, कुंती देवी झारखंडी साव, पोखन साव, नेमिया देवी, छकनी देवी समेत 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया है। तो वहीं दूसरी ओर से प्रयाग साव ने कांड संख्या 67/18 के तहत गांव के ही प्रभु साव, महादेव साव, एतवारी साव, हीरामन साव, गुलशन साव, छटु साव, टुपलाल साव, अर्जुन साव, बालेश्वर साव, चमेली देवी, कलिया देवी, कौशल्या देवी, सराय देवी, छत्रु साव समेत चौदह लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

खबरें और भी हैं...