तालाब शिलान्यास करते विधायक।
बिरनी | बिरनी प्रखंड के डबरी गांव में लघु सिंचाई विभाग की ओर से स्वीकृत तालाब निर्माण की आधारशिला बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो ने रखी। 61 लाख की लागत से बनने वाला तालाब निर्माण शिलान्यास कार्यक्रम में कई महिलाएं व पुरुषों की उपस्थिति हुई। तालाब निर्माण कार्य का जिम्मा सदानंद कंट्रक्शन को सौंपा गया है। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि जनता के हर सुख दुःख का उन्हें ख्याल रहता है। उन्हें याद है चुनाव जीतने के पूर्व डबरी गांव के किसानों से मिले थे। किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ही इस तालाब निर्माण की स्वीकृति दिलायी गई। महतो ने कहा कि विकास अब गांव-कस्बों में दिखने लगा है। हर घर खुशियां नजर आ रही हैं। मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण नारायण पांडेय, रामाशीष राय, मनोज चंद्रवंशी, कैलाश पासवान, मुखिया मुकुन्द मुरारी, प्रेमचन्द वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे।