पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • गोशाला में 20 लाख के दान का झांसा, 10 लाख का फर्जी चेक दे मां बेटे ने संयोजक से ठगे 2.21 लाख रु.

गोशाला में 20 लाख के दान का झांसा, 10 लाख का फर्जी चेक दे मां-बेटे ने संयोजक से ठगे 2.21 लाख रु.

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोशाला में 20 लाख रुपए का दान देने का झांसा देकर मां बेटे ने 10 लाख का फर्जी चेक दिया और पिंजरापोल सोसाइटी के संयोजक से दो लाख 21 हजार रुपए ठग लिए। इसका खुलासा होने के बाद संयोजक की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

थानाधिकारी सोहनलाल के अनुसार पिंजरापोल सोसाइटी संयोजक ओमप्रकाश पोदार ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी कि 17 मई को एक आदमी व एक महिला गोशाला में आए। वे अपने आप को मां और बेटा बता रहे थे। इनके पास सलेटी गाड़ी थी। उन्होंने बताया कि वे हिसार में एक करोड़ 90 लाख रुपए में जमीन बेच कर आए हैं। इसकी 10 प्रतिशत राशि गोशाला में दान करना चाहते हैं। इसके बाद वे रात को आराम करने झुंझुनूं चले गए। अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे दोनों गोशाला आए।

पोदार उनकी गाड़ी में साथ बैठ कर उन्हें अपने निवास स्थान ले गए। वहां पर उन्होंने पोदार को बताया कि वे चारे की छह ट्रैक्टर-ट्राॅली गोशाला में डलवा रहे हैं। एक ट्राॅली मेरी मां की तरफ से डलवानी है, बाकी पांच ट्राॅली का पैसा दो लाख 21 हजार एक रुपए हमें दे दीजिए। हमारे पास चारे वालों को देने के लिए नकद रुपए नहीं हैं। इसके बदले उन्होंने इंडस इंड बैंक का दस लाख रुपए का चेक उन्हें दिया जिसमें अंकों में एक लाख तथा शब्दों में दस लाख लिखा था। पोदार तत्काल तो चेक को ठीक से नहीं देख पाए, लेकिन विश्वास करके मां और बेटे को चारे की ट्रॉलियों का भुगतान करने के लिए नकद दो लाख 21 हजार एक रुपया दे दिया। इसके बाद मां और बेटा वहां से चले गए। उन्होंने चारे वालों को भी पैसे नहीं दिए।

पोदार ने बताया कि वे चेक लेकर बैंक में गए तो कैशियर ने बताया कि इसकी एंट्री में गड़बड़ी है, अंकों तथा शब्दों में अलग-अलग राशि लिखी है, तो उन्हें भी गड़बड़ी की आशंका हुई। इस बीच चारा लेकर आए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों ने गोशाला आकर चारे का भुगतान मांगा तो पोदार के और भी होश उड़ गए। इस पर वे पुलिस के पास पहुंचे और पूरी कहानी बताई। पुलिस ने दोनों मां बेटे के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर मलसीसर स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो हरियाणा नंबर की वह कार दिखाई दी, जिसमें मां और बेटा आए थे।

बेटे ने संयोजक कहा-एक ट्रॉली चारा मेरी मां और पांच मैं डलवा रहा हूं, नकद रुपए नहीं, 2.21 लाख रुपए दे दो, पैसे मिलते ही वहां से चले गए

ठगों की कार सीसीटीवी फुटेज में।

खबरें और भी हैं...