बिसाऊ | गोरक्षा दल के सदस्यों ने बिसाऊ व उंटवालिया में हिरण के नवजात को कुत्तों से बचाकर व दूसरे बच्चे को सड़क हादसे में घायल होने पर इलाज कराकर वन विभाग के सुपुर्द किया। दल के कमल जोशी व सुरेंद्र सैनी ने बताया की बिसाऊ के गाेगामेड़ी टीले के पास 10 दिन के नवजात हिरण को कुत्तों से बचाया। उंटवालिया रोड पर घायल मिले हिरण के बच्चे को उपचार देकर जान बचाई।