मेरिटोरियस बच्चों के कौशल उन्नयन शिविर का समापन
मेरिटोरियस बच्चों के कौशल उन्नयन शिविर का समापन
बिसाऊ | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा चूरू संभाग की ओर से तीन जिलों के मेरिटोरियस विद्यार्थियों के लिए आयोजित छह दिवसीय आवासीय शिविर का समापन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डीईओ (मा.) चूरू पितराम सिंह काला थे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनलाल भार्गव ने की। विशिष्ट अतिथि एसडीएमसी सदस्य पूर्व पार्षद कपिलेश शर्मा व स्काउट मास्टर रामदेव सिंह थे। शिविर संयोजक कमलेश कुमार तेतरवाल ने छह दिन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । शिविर में भाग लेने वाले 93 सम्भागी विद्यार्थियों ने अनुभव सुनाए। भागीरथ मीणा ने आभार जताया। इस दौरान राजकुमार राहड़ व्याख्याता, आनन्दी, रमा शर्मा, महेंद्र कुलहरि, अरुणा बुडानिया,राजेश तेतरवाल, रणवीर सिंह कालेर आदि मौजूद थे।