वाल्मीकि समाज ने ज्ञापन िदया
बिसाऊ | पालिका द्वारा की जा रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती में अन्य समाज के कर्मचारियों की भर्ती का वाल्मीकि समाज विरोध करेगा। इसे लेकर समाज के श्याम सुंदर, राजूलाल, विकास, विजय कुमार, आनंद, संजय कुमार, चुन्नीलाल सतीश, गणेश, बजरंग, अनिल कुमार, उमेद, लखन, पुरुषोतम, विनोद, संजू, भामा देवी, लाली देवी, सावित्री आदि ने ईओ के नाम लिखा ज्ञापन पालिकाध्यक्ष हारून खत्री को दिया। ज्ञापन में बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए अन्य समाज के लोगों ने भी आवेदन किए हैं जो अनुचित हैं। ज्ञापन में बताया कि पालिका 18 सफाई कर्मचारियों की भर्ती कर रही है जो कस्बे के 20 वार्डो की सफाई व्यवस्था के लिए काफी कम है। प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए।