सफाईकर्मियों के 18 पदों के लिए 130 आवेदन मिले
बिसाऊ | सरकारी नौकरी की चाहत में नगर पालिका में सफाईकर्मियों की भर्ती में बीए व इससे अधिक की कक्षा पास कर चुके युवाओं ने भी सड़कों पर झाड़ू लगाने के लिए आवेदन किए हैं। ईओ राकेशकुमार रंगा के अनुसार कस्बे की सफाई व्यवस्था के लिए 18 पदों पर सफाईकर्मियों की भर्ती करनी है। इसके लिए 130 युवाओं ने आवेदन किए हैं। इन आवेदनों में 122 अनुसूचित जाति व 7 अन्य पिछड़ा वर्ग और एक सामान्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इनमें मैट्रिक के 20 व सीनियर सैकंडरी के 8 तथा एक बीए, एक एमए शिक्षित युवा हैं।