बिसाऊ | अजमेर डिस्कॉम की के बिरमी में बन रहे बिजली के 33 केवी जीएसएस से आधा दर्जन गांवों को एक सप्ताह में बिना रुकावट बिजली मिलने लगेगी। एईएन सीबी यादव ने बताया कि बिरमी पावर हाउस को चंदवा 33 केवी जीएसएस से कनेक्ट किया जा रहा है। इसके लिए चार किलो मीटर लंबी लाइन का कार्य पूर्ण कर खंभे खड़े कर दिए गए हैं। बिरमी व ढाणी चारण को 24 घंटे बिजली की सप्लाई मिलेगी। दिलोही, पुरिया, नयाबास, कोलिडा़ के कुछ भाग को भी निर्बाध गति से बिजली की सप्लाई का लाभ मिलेगा। उधर, निराधनू में भी 33 केवी जीएसएस का कार्य शुरू हो गया है। इस जीएसएस के बनने से निराधनूं, ढीलसर, शिवदयालपुरा, गेटों का बास, पातुसर आदि गांव लाभान्वित होंगे।