पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सड़क पर आई मिट्‌टी को नहीं हटा रहा पीडब्ल्यूडी, वाहन चालक परेशान

सड़क पर आई मिट्‌टी को नहीं हटा रहा पीडब्ल्यूडी, वाहन चालक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निराधनू में रोड पर मिट्टी आने से दुपहिया वाहन चालक परेशान हैं। पंचायत समिति सदस्य जुल्फीकार गांगियासर ने रोड से मिट्‌टी हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजा है। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि बिसाऊ-मलसीसर रोड पर निराधनू गांव से पहले 50 से 60 फीट दूरी तक सड़क मिट्‌टी से अटी हुई है। सड़क पर मिट्‌टी होने के कारण कई बार दुपहिया वाहन स्लिप होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। रोड पर मिट्‌टी पिछले दो साल से पड़ी है। सड़क से मिट्‌टी हटाने के लिए ग्रामीण एवं वाहन चालक भी पीडब्ल्यूडी को शिकायत कर चुके हैं। इस रोड पर प्रतिदिन मलसीसर, रामगढ़, चूरू रूट की बसों व अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है।

खबरें और भी हैं...