पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • बिसाऊ में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग कार्यालय पर मटके फोड़कर ग्रामीणों ने टंकी को तोड़ने की चेतावनी दी

बिसाऊ में पानी की किल्लत, जलदाय विभाग कार्यालय पर मटके फोड़कर ग्रामीणों ने टंकी को तोड़ने की चेतावनी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 15 के लोगों ने पेयजल की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय पर मटके फोड़ कर विरोध जताया। वार्ड के शिवकुमार चेजारा के नेतृत्व में अमीचंद आर्य, दीनदयाल चेजारा, प्रकाश चेजारा, गणपत वर्मा, सांवरमल चेजारा, द्रौपदी देवी, सुमन देवी, कमला देवी, राधा देवी, ज्यानकी देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, सुप्यार, किरण अंजू आदि जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे। लोगों ने एक पखवाड़े से चल रही पेयजल की किल्लत को लेकर जेईएन को ज्ञापन दिया। कार्यालय पर मटका फोड़े। महिलाओं ने पानी के बिलों को भी फाड़ दिया। जेईएन को चेताया कि एक दो दिन में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो टंकी फोड़ेंगे। समाधान नहीं होगा तब तक पानी के बिलों का भुगतान नहीं करेंगे। ज्ञापन में बताया गया कि वार्ड में गत एक पखवाड़े से पीने का पानी नहीं आ रहा है। टैंकरों से पानी डलवाना पड़ रहा है। जेईएन घनश्याम मीणा का कहना है कि वार्ड में एक पखवाड़े से व्याप्त समस्या के बारे में किसी ने भी शिकायत नहीं की। कहीं लाइन चोक हो रही होगी। चैक करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

चेजारो के मोहल्ले के लोग मटके फोड़कर प्रदर्शन करते हुए।

खबरें और भी हैं...