पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सौतेले पिता ने बेटी से छेड़छाड़ की, फरार

सौतेले पिता ने बेटी से छेड़छाड़ की, फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआई की परीक्षा देने गई थी शिक्षिका मां, डेढ़ साल बाद बताया तब दर्ज कराया केस

भास्कर संवाददाता | बिस्टान

सौतेले पिता ने बेटी से छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ साल पहले हुई घटना से डरी-सहमी बेटी ने सोमवार को मां व मामा को जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने अनुसार कसारपुरा की अध्यापिका का पहले पति से सन 2012 में तलाक हो गया। इसके बाद उसने पुरुषोत्तम पिता घनश्याम से दूसरी शादी की। पुरुषोत्तम हाल मुकाम कुंदानगर खरगोन ने 12 सितंबर 2016 की रात 8 से 9 बजे के बीच 11 साल की सौतेली बेटी से छेड़छाड़ व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय मां पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने इंदौर गई थी। उस समय से बच्ची डरी-सहमी रहती थी।

मदरसा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं जून में

खरगोन | मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड की हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूल की परीक्षा के लिए 15 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए छात्रों को एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं जून में आयोजित की जाएंगी।

खबरें और भी हैं...