मामा-भांजा को टक्कर मारी, भांजे की मौत
खरगोन | शहर कोतवाली अंतर्गत बिस्टान रोड पर जामली के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। इसमें भांजे की मौत हो गई। जबकि मामा गंभीर है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब 9.30 बजे पिपल्याबावड़ी निवासी राजेश पिता साहदा (19) अपने मामा सुखलाल (40) को छोड़ने निमगुल जा रहा था। जामली के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राजेश की मौत हो गई और सुखलाल गंभीर है।