पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • योग स्वस्थ होने की ग्यारंटी

योग स्वस्थ होने की ग्यारंटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योग स्वस्थ होने की ग्यारंटी

खरगोन|
आयुष मंत्रालय भारत सरकार की ओर से ब्रह्माकुमारीज संस्था की मेडिकल विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को ब्रह्माकुमारी संस्था खरगोन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। बिस्टान रोड स्थित एक निजी गार्डन में योग शिविर हुआ। मुख्य अतिथि कलेक्टर ने कहा पूर्व में एलोपैथी से इलाज नहीं होता था। योग एवं प्राणायाम से ही व्यक्ति स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रहता था। मन और तन की तंदुरुस्ती खो जाने से आपराधिक वृत्ति बढ़ती जा रही है। इसलिए अब पुलिस बल आदि की आवश्यकता पड़ती है। शारीरिक एवं मानसिक योग को जीवन में अपनाने से असुरक्षा की भावना समाप्त होगी। योग स्वस्थ रहने की ग्यारंटी है। मनीषा बहन ने बताया विश्वविद्यालय 82 वर्षों से देश विदेश के सभी लोगों को जीवन जीने की कला सीखा रहा है।

खबरें और भी हैं...