पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सो रहे

गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सो रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर सो रहे युवक को कोबरा ने डसा, डेढ़ घंटे में मौत

खरगोन | कोबरा सांप के डसने के डेढ़ घंटे बाद युवक की मौत हो गई। सुबह 4 बजे की घटना के बाद परिजन युवक को लेकर सुबह 5.30 बजे जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर कर जांच शुरू कर ली है। बिस्टान के जंगल के पास खेत में परिवार सहित रह रहे मोनू पिता मडिया (22) रोजाना की तरह ही घर के बाहर गर्मी से बचने के लिए जमीन पर सोया था। सोमवार की सुबह 4 बजे एक कोबरा सांप ने उसे डस लिया। नींद से घबराकर जागे माेनू ने उठकर देखा तो सांप था। परिजनांे को उसने घटना बताई। पिता तुरंत मोनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डेढ़ घंटे में ही उसकी मौत हो गई। सोमवार पोस्ट मार्टम किया गया।

खबरें और भी हैं...