तीन चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग
तीन चौराहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग
खरगोन | यातायात ज्यादा होने व हादसों की आशंका को देखते हुए शहर के तीन चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग निर्माण की मांग की है। खुशहाली सेवा संस्थान ने मंगलवार यातायात थाना प्रभारी र|ाकर हिंगवे को प्रस्ताव का आवेदन सौंपा। सलाहकार आशीर्वाद जैन, स्वास्थ्य समन्वयक उमा शर्मा व अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने व लोगों को यातायात के नियमों से जागरूक करने के लिए चलाए जा अभियान की जानकारी दी। उन्होंने गायत्री मंदिर, बिस्टान रोड चौराहा व पोस्ट ऑफिस चौराहा पर जेब्रा क्रॉसिंग की मांग रखी। साथ ही ट्रैफिक वार्डन के रूप में काम करने को कहा। यातायात प्रभारी ने गायत्री मंदिर पर ज़ेबरा क्रासिंग निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने को आश्वस्त किया।
शिव पुराण कथा आज से, शोभायात्रा निकलेगी
खरगोन | शहर के बस स्टैंड स्थित श्रीराम धर्मशाला में बुधवार से शिवपुराण कथा शुरू होगी। संत श्री शिवम भारती द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। मंगलवार को संत ने लोगों को कथा की जानकारियां दी। कथा से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया बुधवार को सुबह 8.30 बजे गायत्री शक्तिपीठ से चल समारोह निकलेगा। इसमें 108 कलश लेकर बहने, 21 जोड़े शिवपुराण सिर पर रखेंगे। यात्रा का कई जगह स्वागत होगा। कथा दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक होगी।
शालाओं में लघु मरम्मत व पुताई होगी
खरगोन | स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवनों की मरम्मत, पुताई, रंगाई एवं सफाई के कार्य होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने राशि का भी प्रावधान किया है। जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में भवनों की लघु मरम्मत, शाला भवन की सफाई, रंगाई, दरवाजे, खिड़की आदि के कार्य विशेष अभियान मंे होंगे। संबंधित शाला प्रबंधन समिति भवन के रख-रखाव की राशि से आवश्यकता अनुसार भवन की लघु मरम्मत, शाला भवन की सफाई, रंगाई, पुताई का कार्य किया जाएगा। जबकि नगरीय निकायों की शासकीय शाला भवनों के मरम्मत का कार्य उनके पास उपलब्ध शिक्षा उपकर की राशि से होगा।