भाजपा की जीत पर आतिशबाजी
बिस्टान | कर्नाटक में भाजपा की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित है। मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर नगर अध्यक्ष जगदीश वाचकरिया, व्यापारी संघ अध्यक्ष जगदीश पाटिल, धन्नालाल पंडित, उप सरपंच दिनेश सोलंकी, राजू कोलिया, शैलेंद्र भावसार आदि ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी कर खुशी मनाई।