पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोंगरगांव के जंगल में भटकी महिला, गर्मी प्यास से मौत

मोंगरगांव के जंगल में भटकी महिला, गर्मी-प्यास से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवार को घर से निकली थी, शनिवार को मिला शव

भास्कर संवाददाता | खरगोन

मोगरगांव-डवालखेड़ी के जंगल में भटकी एक महिला का चार दिनांे बाद परिजनांे काे शव मिला है। शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रथम दृष्टया पुिलस और परिजनों ने 45 िडग्री की गर्मी और पानी की कमी से मौत होना बताया है।

बुधवार सुबह धवलखेड़ी निवासी कालीबाई पति भीमसिंह (55) घर से लापता हो गई। पति ने बताया कालीबाई मानसिक रोगी होने के कारण अकसर जंगल की ओर चली जाती थी। शाम तक लौट आती थी। बुधवार को गई तो वापस नहीं आई। रात मंे हमने उसकी तलाश शुरू की। तीन दिनांे बाद शनिवार शाम 4 बजे मोगरगांव और डवालखेड़ी के जंगल मंे उसका शव मिला। बिस्टान पुिलस को बुलाकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनांे का कहना है जंगल मंे पानी नहीं होने और लू लगने से कालीबाई की मौत हो सकती है।

महिला के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। 4 दिन से खुले स्थान पर थी। गर्मी व पानी की कमी से मौत हो सकती है। पीएम रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा। आनंद चौहान, थाना प्रभारी बिस्टान

खबरें और भी हैं...